भारतीय क्रिकेट टीम में कई युवा चेहरे लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं Jitesh Sharma जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न केवल टीम इंडिया में जगह बनाई बल्कि क्रिकेट की दुनिया में खास नाम भी कमाया है। आज हम जानेंगे उनके जीवन, करियर और नेटवर्थ के बारे में विस्तार से।
Jitesh Sharma की क्रिकेट करियर की शुरुआत
जितेश शर्मा दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामक अंदाज और विकेटकीपिंग में चुस्ती-फुर्ती देखने को मिलती है।
उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल तक का सफर तय किया। आईपीएल में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए जितेश ने अपनी पहचान बनाई। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और तेज विकेटकीपिंग ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया।
Jitesh Sharma का शुरुआती जीवन
जितेश शर्मा का जन्म 22 अक्टूबर 1993 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुआ। वह एक साधारण मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद भी उन्होंने अपने सपनों को कभी टूटने नहीं दिया। जितेश ने अपने मेहनत और काबिलियत के दम पर IPL ( इंडियम प्रीमियर लीग) में अपनी जगह बनाई।
Jitesh ने यूट्यूब को अपना गुरु बनाया
जितेश ने क्रिकेट सीखने के लिए किसी बड़े कोचिंग सेंटर का सहारा नहीं लिया, बल्कि यूट्यूब को अपना गुरु बनाया। उन्होंने ऑनलाइन वीडियो देखकर क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और खुद को लगातार निखारा।
भारतीय टीम में जगह
जितेश शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक 9 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 7 पारियों में कुल 100 रन बनाए हैं। भले ही यह आंकड़ा बड़ा न लगे, लेकिन उनके खेलने का अंदाज दर्शकों और विशेषज्ञों को काफी प्रभावित किया है।
Jitesh Sharma की नेटवर्थ और इनकम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जितेश शर्मा की नेटवर्थ 2025 में लगभग 14 से 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी आय के मुख्य स्रोत कुछ इस प्रकार हैं।
- आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट – पंजाब किंग्स से उन्हें हर सीजन में मोटी रकम मिलती है।
- बीसीसीआई से मिलने वाला वेतन – भारतीय टीम के खिलाड़ी होने के नाते उन्हें मैच फीस और सालाना कॉन्ट्रैक्ट से आय होती है।
- ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन – उनकी लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई होती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जितेश शर्मा नेट वर्थ (Jitesh Sharma Net Worth in Hindi) से जुड़ी जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, इंटरव्यू और सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। हम इस जानकारी की सटीकता या पूर्णता की गारंटी नहीं देते। यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि Jitesh Sharma Net Worth या उनकी आय से संबंधित किसी भी आधिकारिक आंकड़े के लिए संबंधित प्राधिकरण, बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापन अवश्य करें।
Read More बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन: जानिए इतने करोड़ों के हैं मालिक
Vikrant Massey की कमाई और नेटवर्थ 2025 नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कहा मेहनत रंग लाई